मऊ, मार्च 23 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरजपुर के हांसापुर पुरवें में शुक्रवार की देर रात में अज्ञात कारणों से पशुबाड़े में आग लग गई। इस घटना में तीन मवेशी गम्भीर रुप से झुलस गए। मौके पर जुटे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही मौके पर लेखपाल और ग्राम प्रधान ने घटना के बाबत जानकारी ली। ग्रामसभा सूरजपुर के हांसापुर निवासी अनन्तदेव मौर्या पुत्र स्व.रामविलास मौर्या आवासीय मकान के पास जानवरों को बांधने और गोंइठा व भूसा सहित अन्य उपयोग के लिए एक मड़ई बनवाए थे। शुक्रवार की देर रात भोजन करके पशुओं को मड़ई में बांधकर घर में सो गए। लगभग एक बजे रात में अज्ञात कारणों से मड़ई में आग पकड़ लिया। देखते ही देखते मड़ई धू-धू कर जलने लगी। मौके पर जुटे ग्रामणों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। इस घटना में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.