गोरखपुर, फरवरी 7 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही में शुक्रवार को मूर्ति बनाने वाले पंडाल में आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। तब तक हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया था। मिली जानकारी के अनुसार इसी थाना क्षेत्र के बेलवा रायपुर निवासी वीरेंद्र कुमार बरगदहीं चौराहे के पास किराए पर जमीन लेकर मूर्तियां बनाने का कार्य करते हैं। मूर्तियों के बनाने के लिए पंडाल के भीतर बड़ी मात्रा में पुवाल आदि अन्य सामग्री रखी गई थी। पुवाल में आग लग गई, जो देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें देख आस पास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग बुझने तक पंडाल में रखा हजारों रुपए का सामान ज...