चंदौली, अप्रैल 22 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद कोतवाली क्षेत्र के पीथापुर गांव में मढ़ाई के लिए रखे ढाई बीघे गेहूं की फसल में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची लेकिन तब तक गेंहू जल चुका था। पीड़ित किसान के पास जीवकोपार्जन का वहीं सहारा था। जिला प्रशासन से सहयोग की मांग किया है। पीथापुर गांव निवासी सुनील पाठक गेंहू की कटाई करने के बाद बोझ बनाकर खेत मे एक जगह मढ़ाई के लिए एकत्रित किए हुए थे। तभी दोपहर में अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गेंहू का ठूठ जलते -जलते खेत मे रखा सुनील पाठक का ढाई बीघे गेंहू का बोझ जलने लगा। ग्रामीणो ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.