बिजनौर, दिसम्बर 3 -- बढ़ापुर। मोहल्ला पक्काबाग में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग की चपेट में आकर एक गाय झुलस गई व एक पिल्ले की जलकर मौत हो गई। मोहल्ला पक्काबाग में शाकिर पुत्र फारूक ने पशुओं के लिए झोपड़ी बना रखी है। बुधवार की शाम अचानक अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धरना कर लिया और आग पड़ोसी हारून की झोपड़ी तक पहुंच गई। मोहल्लेवासियों ने जैसे तैसे कर झोपड़ी में बंधे पशुओं के रस्से काटकर पशुओं को बाहर निकाला और पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग की चपेट में आकर एक गाय झुलस गई व एक पिल्ले की जलकर मौत हो गई। वहीं झोपड़ियों में रखें कृषि यंत्र हल, जुआ आदि समान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से जानकारी जुटाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...