संतकबीरनगर, मार्च 25 -- धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमया के कटहा में रम्भावती पत्नी रामचंद्र का गांव में मकान है तथा गांव के पूरब झोपड़ी है। जहां पर शाम को बकरियों को बांध देते हैं। प्रतिदिन की भांति रविवार की रात्रि में भी बकरियों को बांधकर गांव के घर चले गये थे। देर रात में झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी के अंदर बंधी लगभग आधा दर्जन बकरियां जल कर मर गईं। सुबह जानकारी मिलने पर जब झोपड़ी के पास गए तो बकरियां मर चुकी थी। रामचंद्र बाहर रह कर कमाते हैं। आग कुल चार बकरी जल गई ,एक साइकिल, चारपाई, गैस सिलेंडर, चूल्हा, 50 किग्रा चावल भी जहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा सरोज शर्मा पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.