कौशाम्बी, जनवरी 1 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद सिराथू तहसील क्षेत्र के गोविंदपुर गोरियों गांव में बुधवार रात अज्ञात कारणों से एक घर में छप्पर से लगी आग की विभीषिका में गृहस्थी जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आंकलन कर पीड़ित परिवार को तहसील प्रशासन की ओर से कंबल दिलाया। घटना के बाद से पीड़ित का हाल बेहाल है। सिराथू तहसील के गोविंदपुर गोरियों गांव निवासी दुखीलाल पुत्र रंगी लाल के घर में बुधवार रात लगभग एक बजे अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई। आग के बाबत जब तक लोग कुछ समझ पाते देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई। इस दौरान घर में रखे कपड़े, बर्तन, तख्त आदि जलकर राख हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो पानी का फुहारा छोड़कर आग बुझाया। दुखी लाल ने मामले की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी। गुरुवार की सुबह पहुंचे लेखपाल वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.