उरई, दिसम्बर 23 -- उरई। रामपुरा के ग्राम निनावली जागीर में सोमवार रात अज्ञात कारणों के चलते एक घर में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। ग्राम निनावली निवासी लक्ष्मी पत्नी स्वर्गीय मलखान सिंह अपने घर में अकेली रहती हैं। सोमवार रात वह पड़ोस में टीवी देखने गई थीं। देर हो जाने के कारण वह वहीं रुककर सो गईं। जब सुबह वह वापस अपने घर पहुंचीं तो घर से धुआं उठता देख उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक शिवशयाम पांडे मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.