लखीमपुरखीरी, फरवरी 17 -- बम्हनपुर, संवाददाता। अज्ञात कारणों से लगी आग से एक घर जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया। इस अग्निकांड में लगभग पचास हजार की क्षति का अनुमान है। मझगईं थाना क्षेत्र के छेदुई पतिया के मजरा धोबीपुरवा का छत्रपाल दिहाड़ी मजदूर है। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे छत्रपाल के घर अचानक आग लग गई। घटना के समय छत्रपाल अपनी पत्नी सहित दिहाड़ी मजदूरी करने गया था। अचानक लगी आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल श्याम किशोर ने आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.