चित्रकूट, जनवरी 24 -- चित्रकूट। संवाददाता पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव में देर रात घर से निकली युवती ने कुछ दूरी पर बबूल के पेड़ पर फांसी लगा जान दे दी। सुबह ग्रामीणों ने फंदे पर लटकी महिला को देखा तो भीड़ जुट गई। काफी देर बाद युवती की शिनाख्त हो पाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। ओरा निवासी मनोज राजपूत की 28 वर्षीया पत्नी ममता उर्फ माता शुक्रवार की देर रात परिजनों को बिना बताए ही चुपचाप घर से निकल गई। परिजनों का कहना है कि वह शौच जाने की संभावना पर काफी देर तक इंतजार किया। इसके बाद जब ममता वापस नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार को सुबह गांव का ही लखना शौच के लिए खेतों की तरफ गया तो उसने बबूल के पेड़ पर महिला का शव लटका हुआ देखा। उसने गांव आकर लोगों को अवगत कराया। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.