लखीमपुरखीरी, अप्रैल 24 -- लखीमपुर। थाना ईसानगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अज्ञात कारणों के चलते पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव दामों बेहड़ निवासी विषेश्वर के 25 वर्षीय बेटे परशुराम का शव गांव से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित मक्कापुरवा और साखाबेहड़ के बीच में सड़क किनारे एक पेड़ से लटकते पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई कमलेश ने बताया कि बुधवार की दोपहर परशुराम घर से निकला था। वह कुछ परेशान रहता था। अज्ञात कारणों के चलते उसने ऐसा कदम उठा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.