काशीपुर, जनवरी 19 -- काशीपुर, संवाददाता। कंडेश्वरी क्षेत्र में सोमवार शाम एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार शाम कुंडेश्वरी पुलिस चौकी पुलिस को जैतपुर रोड निवासी 21 वर्षीया साधना पत्नी अमन सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते घर में पंखे के कुंडे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पर तहसीलदार पंकज चंदोला, कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी और चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया करीब दो साल पहले ही साधना की शादी हुई थी। उनका मायका बाजपुर के बन्नाखेड़ा में है। तहसीलदार चंदोला ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना किया था, लेकिन उन्हें समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...