चित्रकूट, जनवरी 31 -- चित्रकूट। संवाददाता मऊ थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में अज्ञात कारणों के चलते बुजुर्ग ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुजुर्ग का शव घर में फंदे पर लटका मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गढ़वा निवासी 60 वर्षीय राकेश सेन ने शुक्रवार की शाम करीब चार बजे घर में अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। गांव में वह अकेला ही रह रहा था। मोहल्ले के लोगों ने जब देखा कि काफी देर तक घर का मुख्य दरवाजा नहीं खुला और कोई हलचल दिखाई नहीं दे रही है। अनहोनी की आशंका होने पर पडोसियों ने राकेश के बेटों और थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो राकेश सेन को पंखे की कुंडी में फंदे पर रस्सी के सहारे लटका पाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव देखा तो कोहराम मच गया। मृतक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.