हमीरपुर, नवम्बर 27 -- मौदहा। क्षेत्र के ग्राम सिसोलर में अज्ञात कारणों एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सिसोलर पुलिस ने मृतक के शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र सिसोलर के 35 वर्षीय महेंद्र सिंह ने बुधवार की रात अज्ञात कारणों अपने घर के बगल में लगे नीम के पेड़ पर रस्सी बांध फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होती ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सिसोलर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताते चलें कि मृतक सूरत में रहकर काम करता था। दीपावली में वह गांव आया था। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का व अविवाहित था। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.