हमीरपुर, दिसम्बर 12 -- मुस्करा। अज्ञात कारणों के चलते देर शाम ठेकेदार ने लाइसेंसी राइफल से गोली मार ली। जिसे गंभीर हालत में सीएचसी से रेफर किया गया है। राठ कोतवाली क्षेत्र के पठानपुरा निवासी 42 वर्षीय राजू उर्फ अशोक कुमार कुछ समय से मुस्करा कस्बे में मकान बनाकर रह रहा है। पेशे से वह ठेकेदार है। उसकी पत्नी परिषदीय विद्यालय की अध्यापिका हैं। शुक्रवार की शाम किसी बात से आहत हो राजू ने अपनी लाइसेंसी राइफल से जबड़े में गोली मार ली। जिसे उसका एक तरफ का जबड़ा उड़ गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी लेकर आए। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...