रुडकी, फरवरी 20 -- मंगलौर, संवाददाता। गदरजुड्डा में नाई की दुकान के बाहर दो युवकों पर चार आरोपियों ने लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित सुमित कुमार निवासी गांव गदरजुड्डा ने तहरीर देकर बताया कि 19 फरवरी को वह अपने ताऊ के बेटे आकाश के साथ बाल कटाने गए थे। दुकान से निकलते ही चार अज्ञात आरोपी उन पर टूट पड़े। हमलावरों ने उनकी बाइक और मोबाइल भी तोड़ दिया। पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...