गोरखपुर, दिसम्बर 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता जादूगर सम्राट अजूबा का जादू का शो देखने बैंक रोड स्थित पवित्र विवाह मैरेज लॉन में लोग बच्चों के साथ बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सीमित समय के लिए आयोजित शो में नए-नए आइटमों और नए कलाकारों के साथ रशियन कलाकार दर्शकों को हैरत में डाल दे रहे हैं। गुरुवार को जादूगर सम्राट अजूबा ने स्टेज पर एक लड़की को पब्लिक के बीच से बुलाकर स्टेज पर हवा में उड़ा दिया। इसे देखकर लोग दंग रह गए। शो रोजाना 1 बजे, 4 बजे और 7 बजे चल रहा है। जादूगर सम्राट अजूबा ने क्रिसमस और नए साल की सबको शुभकामनाएं दी। जादू का शो 10 दिनों तक चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.