नई दिल्ली, जनवरी 22 -- अभिमन्यु ईश्वरन गुरुवार को रणजी ट्रॉफी के छठे चरण में बहुत ही अजीबो-गरीब तरीके से नॉन स्ट्राइक एंड पर रन आउट हो गए। ईश्वरन के पास अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट का 28वां शतक लगाने का मौका था लेकिन वह रन आउट हो गए। अभिमन्यु 81 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। अभिमन्यु ने माना कि ये पूरी तरह से उनकी गलती थी। यह घटना 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। स्ट्राइकर एंड पर फुलर लेंथ की गेंद को सुदीप चटर्जी ने हल्के से गेंदबाज आदित्य कुमार की ओर खेला और इसी दौरान ईश्वरन क्रीज छोड़कर पानी पीने के लिए आगे बढ़ने लगे, जबकि गेंद डेड नहीं हुई थी। गेंद गेंदबाज की उंगलियों से लगकर मुड़ती हुई सीधे स्टंप्स से जा टकराई और इस वजह से अभिमन्यु को वापस पवेलियन लौटना पड़ा। सर्विसेज के गेंदबाज को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि नॉन स्ट्राइक पर खड़े ईश्वरन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.