मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, हिटी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के प्लेन हादसे में निधन पर जदयू नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। महानगर जदयू ने पीएंडटी चौक स्थित कार्यालय में और जिला इकाई ने इमली चट्टी में जिला परिषद परिसर स्थित प्रधान कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया। महानगर जदयू के अध्यक्ष अनुपम कुमार ने कहा कि अजीत पवार के असामयिक निधन से देश की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा, प्रदेश जदयू के महासचिव अरुण कुशवाहा, प्रदेश महासचिव रामेश्वर सहनी, प्रदेश सचिव उत्तम पांडेय, सीतामढ़ी विधानसभा प्रभारी सुनील पांडेय, प्रदेश जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य विक्रांत विक्की, सुरेश प्रसाद सिंह, रामकलेवर प्रसाद यादव, रमेश कुमार ओझा, मोहन पांडेय, पिंकी शाही, सोनी तिवारी, हर्षवर्धन ठाकुर, गौरव कुमार ...