आरा, जनवरी 28 -- आरा, निज प्रतिनिधि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री सह एनसीपी नेता अजीत पवार के विमान हादसे में निधन पर भाजपा की जिला इकाई की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित जिला पदाधिकारियों ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के आकस्मिक निधन होने पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अजीत पवार महाराष्ट्र ही नहीं देश के उभरते हुए बड़े नेता थे। इनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक संवेदना प्रकट करने वालो में जिला प्रभारी राजेश सिन्हा, प्रहलाद राय, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, सूर्यकांत पांडेय, ज्योति प्रकाश कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह, विभु जैन, विद्यासागर पांडेय, भुनेश्वर ठाकुर, अमरेन्द्र चौबे, आदित्य सिंह आदि, उमेद चंद्रवंशी, विष्णु मिश्रा आदि थे।

हिं...