बोकारो, जनवरी 29 -- गुरुवार को सेक्टर 4 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता सह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह ने कहा कि अजीत पवार का जाना राष्ट्र के लिए पूर्णिय क्षति है। उनकी कमी राष्ट्र सदैव महसूस करेगा। महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा कि महाराष्ट्र के दादा स्वर्गीय अजीत पवार अपने कार्य शैली के लिए हमेशा देशवासियों के दिल में जिंदा करेंगे। इन्होंने अपने मंच से हमेशा जनता के हितों की बात की है। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से राम बहादुर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, दुर्गा जी, कुंदन कुमार ,अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मो आरिफ, जिला प्रमुख अशोक सिंह, धर्मवीर कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...