हरिद्वार, फरवरी 5 -- महाराष्ट्र के दिवंगत पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गईं। गुरुवार को वीआईपी घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्थि विसर्जन किया गया। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गुरुवार को अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे। तीर्थ पुरोहित सुमित, अभिषेक और सचिन ने विधि-विधान से अस्थि संस्कार कराया। इस दौरान अजीत पवार के परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। धीरज शर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र में 'अजीत दादा' कहे जाने वाले अजीत पवार का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर पूर्व मेयर मनोज गर्ग, तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित, अंकित चौधरी, युवराज सिंह, बृजेश यादव, अमित नाथ, प्रशांत काले, नरेश रावत, गौरव शिंदे और विमल शर्मा प्रमुख रूप से म...