मऊ, फरवरी 9 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज विकासखंड परिसर में रविवार को प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के जिलास्तरीय वार्षिक चुनाव के लिए मतदान किया गया। इस चुनाव में सर्वाधिक मत पाकर जिलाध्यक्ष पद पर अजीत भारती और महामंत्री पद पर विजय गुप्ता ने जीत दर्ज की। देर शाम विजेता प्रत्याशियों की घोषणा होने पर उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। संघ की ओर से चुनाव अधिकारी शिव कुमार यादव की मौजूदगी में सफाई कर्मचारियों की ओर से सुबह दस बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद तुरंत मतगणना कराई गई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए अजीत भारती 96 मत से प्रतिद्वंद्वी मनोज यादव को हराकर विजई रहे। जबकि महामंत्री के लिए विजय गुप्ता 60 मतों से गोबिंद राजभर को हराया। वहीं कोषाध्यक्ष के लिए एसामुदीन 167 मतों से जयराम भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.