खगडि़या, फरवरी 4 -- खगड़िया । नगर संवाददाता अलौली बीएओ तारकेश्वर प्रसाद सिंह के सेवानिवृत होने के बाद बीएओ मिट्टी जांच, खगड़िया अजीत कुमार को अलौली प्रखंड कृषि पदाधिकारी की जिम्मेवारी दी गई है। वहीं चौथम बीएओ सरयुग रविदास के सेवानिवृत के बाद बीएओ बीज विश्लेषण खगड़िया महेश कुमार को चौथम प्रखंड कृषि पदाधिकारी की जिम्मेवारी सौंप ीगई है। बताया जा रहा है कि संयुक्त निदेशक शष्य मुंगेर ने दोनों अधिकारियों को यह जिम्मेवारी दी है। विभाग द्वारा इस पद पर पदाधिकारी के पदस्थापन तक दोनों अधिकारी अपने अपने प्रखंडों के बीएओ पद की जिम्मेवारी संभालेंगे। बीते 24 घंटे में 11 गिरफ्तार खगड़िया, नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थानों द्वारा बीते 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए 11 फरारियों व वारंटियों क ो गिरफ्तार कर लिया गया है।एसपी राकेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ती जारी क...