औरैया, जनवरी 13 -- अजीतमल, संवाददाता। अजीतमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बना ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन लगभग एक वर्ष से तैयार है, लेकिन आज तक संचालन शुरू नहीं हो सका। भवन पर ताला लटका रहने से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और ब्लॉक स्तर की जनस्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार बीपीएचयू भवन का निर्माण जनवरी-फरवरी 2024 के आसपास शुरू हुआ था। निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कर ब्लॉक स्तर पर महामारी नियंत्रण, हेल्थ डाटा संकलन, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की निगरानी और समन्वय जैसे महत्वपूर्ण कार्य यहीं से चलाए जाने थे। यूनिट सक्रिय होने पर ब्लॉक की जनस्वास्थ्य व्यवस्था को काफी व्यवस्थित और तकनीकी बनाया जाना था, लेकिन संचालन में देरी से यह उद्देश्य अधर में लटका है। लाखों रुपये की लागत से बना तैयार भवन बिना उपयोग के पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.