उरई, फरवरी 8 -- जालौन। जालौन प्रीमियर लीग सीजन तीन का भव्य आगाज़ शनिवार को हुआ। फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का पहला मैच पुखरायां और अजीतमल के बीच खेला गया जिसमे पुखरायां की टीम ने जीत हासिल की। टॉस जीतकर पुखरायां ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी अजीतमल की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विकेट कीपर गुलफाम ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। अजीतमल की टीम 19 ओवर में मात्र 104 बनाकर ऑल आउट हो गई। पुखरायाँ की ओर से गेंदबाजी करते कप्तान आसिफ अली ने 4 ओवरों में 18 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुखरायाँ की टीम ने 15 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के ओपनर आसिफ अली ने सर्वाधिक 39 रन बनाये। अजीतमल की ओर से गेंदबाजी करते हुए गेंदबाज मनीष कश्यप न...