शाहजहांपुर, मई 4 -- कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 28 अप्रैल को हुए सनसनीखेज फायरिंग कांड के मुख्य आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश शेरू पुत्र रामभरोसे निवासी अजीजगंज को पुलिस ने शनिवार सुबह बरेली मोड़ साउथ सिटी के पास जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान शेरू के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि पुलिस का सिपाही दीपेंद्र चौधरी भी घायल हुआ। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 28 अप्रैल को अजीजगंज में मोमोज ठेले के पास शेरू समेत पांच आरोपियों ने अखिलेश वर्मा और उसके भाइयों पर फायरिंग की थी, जिसमें कमलेश नामक युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद से शेरू फरार था और पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया था। शनिवार को जब पुलिस को शेरू की लोकेशन मिली तो उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.