मुंबई, जनवरी 30 -- एनसीपी प्रमुख अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत के बाद उनकी पत्नी व राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की अगली डिप्टी सीएम बनेंगी। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई हैं। सुनेत्रा शनिवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी। इससे पहले अजित पवार महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम थे। बुधवार सुबह बारामती जाते समय उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें अजित समेत पांच लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद से एनसीपी में वरिष्ठ नेताओं ने सुनेत्रा पवार से बातचीत की थी और उन्हें जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा था। सूत्रों की मानें तो सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम बनने के लिए तैयार हो गई हैं। शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा। महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि शनिवार को एक विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें सुनेत्रा को...