वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। एनसीपी नेता अजित पवार की अस्थियां शुक्रवार को गंगा में प्रवाहित की गईं। मिर्जापुर से बड़ी संख्या में एनसीपी कार्यकर्ता उनके रिश्तेदार और समर्थक अस्थि कलश लेकर अस्सी घाट पहुंचे। यहां वैदिक ब्राह्मणों ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारण करते हुए अस्थि कलश का पूजन कराया। इसके बाद सभी नाव से अस्सी घाट से हरिश्चंद्र घाट के लिए रवाना हुए, जहां अस्थि कलश गंगा में विसर्जित किया गया। घाट पर मौजूद लोगों ने भी अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता, एनसीपी पदाधिकारी शामिल रहे। भीड़ को देखते हुए घाट पर पुलिस भी तैनात रही। एनसीपी के यूपी प्रभारी अरुण दुबे ने बताया कि अस्थि कलश लेने के लिए वह पहले दिल्ली गए थे। वहां से कलश लेकर मिर्जापुर पहुंचे। इसके बाद सभी लोग बनारस...