मुंबई, फरवरी 11 -- अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत होने का मामला अब तक प्रशासन दुर्घटना ही मान रहा है। अजित पवार के चाचा और दिग्गज नेता शरद पवार ने भी इसे हादसा ही करार दिया था, लेकिन अब फैमिली के अहम सदस्य रोहित पवार ने इस मामले में सनसनीखेज दावे किए हैं। उनका कहना है कि यह घटना एक साजिश थी, जिसे 100 फीसदी एक हादसे का रूप दिया गया है। यह पहला मौका है, जब पवार फैमिली के किसी सदस्य ने इस घटना पर सवाल उठाए हैं और इसे एक साजिश बता दिया है। रोहित पवार के आरोपों के बाद महाराष्ट्र में राजनीति तेज होने की आशंका है। पहले शरद पवार ने ही इसे हादसा बताया था और इसे लेकर भी रोहित पवार से सवाल हुआ। इस पर रोहित ने कहा कि तब पूरी जानकारी नहीं मिल पाई थी। अब इस संबंध में तथ्य पता चल रहे हैं और उसी के आधार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। रोहित पवार ने मीडिया से ...