मुरादाबाद, फरवरी 22 -- मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लाकड़ीवालान स्थित शिया मस्जिद के बाहर अजान को लेकर एक व्यक्ति का कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने उस व्यक्ति और उसके दो बेटों को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मुगलपुरा के लाकड़ीवालान निवासी प्रिंस काजमी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार 20 फरवरी को देर शाम 6:30 बजे वह अपने पिता मोहम्मद मेहंदी व भाई के साथ मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गया था। प्रिंस काजमी के अनुसार उसी दौरान मस्जिद में अजान को लेकर उसके पिता की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप लगाया कि कहासुनी के बाद कौसर अली, उसका बेटा मोहम्मद अब्बास, भाई आलम अली और फरजंद अली उर्फ जमा हैदर कुछ अन्य आरोपियों के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.