लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- अजवापुर चीनी मिल ने 28 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान 45.23 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है। इकाई प्रमुख प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि चीनी मिल किसानों का भुगतान समय पर कर रही है। इकाई प्रमुख ने क्षेत्रीय गन्ना किसानों से अपील की है कि वे अपना गन्ना कोल्हू क्रेशर पर न बेचें। उन्होंने किसानों से चीनी मिल में साफ व ताज़ा गन्ना आपूर्ति करने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...