बुलंदशहर, जनवरी 9 -- नगर क्षेत्र के दो युवकों की अजरबैजान में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2.40 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोपी ने वीजा एवं अजरबैजान के हवाई टिकट दिए, जो जांच में फर्जी निकले। अब रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला इस्लामाबाद गली नंबर दो निवासी पीड़ित सुहेब अख्तर ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया है कि उसके पास एक परिचित व्यक्ति आया, जिसने बताया कि उसकी दिल्ली में एक कंपनी है और वह विदेशों में नौकरी के लिए वीजा लगवाता है। आरोपी ने उसकी भी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। पीड़ित के अनुसार उसने अपने दोस्त जियाऊद्दीन के साथ आरोपी के दिल्ली स्थित ऑफिस जाकर बातचीत की, जहां आरोपी ने उसे पूर्ण विश्वास में ले लिया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.