नोएडा, दिसम्बर 29 -- ग्रेटर नोएडा। फैडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूएज ग्रेटर नोएडा के संरक्षक रणजीत प्रधान और दीपक कुमार भाटी के पर्यवेक्षण में सेक्टर-36 का आरडब्ल्यूए चुनाव संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीनिवास भाटी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अजय भाटी ने भगवान स्वरूप शर्मा को 222 मतों से पराजित किया। महासचिव पद पर शरद शर्मा ने संगीता रावल को 186 मतों से पराजित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...