धनबाद, फरवरी 6 -- धनबाद। अजय सहयोग फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को एशियन जालान अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रत में 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। मुख्य अतिथियों में विजय झा, प्रदीप सिंह, सुरेश कुमार, कमलेश कुमार, रंजीत सिंह, अनिल सिंह, वैभव सिन्हा, सुरेश सैनी शामिल हुए। इस अवसर पर अजय सहयोग फांडेशन के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वयं रक्तदान कर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजकों ने बताया कि यह शिविर स्वर्गीय अजीत तिवारी की स्मृति में प्रतिवर्ष शिविर लगाया जाता है। संस्था की अध्यक्ष नीतू तिवारी ने आयोजन को सफल बनाने में सबका धन्यवाद किया। इस मौके पर सचिव प्रीति राय, कोषाध्यक्ष सोनी कुमारी, उपाध्यक्ष किरण राय, बबीता सिं...