लखनऊ, मार्च 21 -- यूपी स्टेट अंडर- 17 ओपन एंड गर्ल्स चेस चैंपियनशिप लखनऊ, संवाददाता। इंदिरा नगर स्थित इरम पब्लिक कॉलेज में शुक्रवार से शुरू हुई यूपी स्टेट अंडर-17 ओपन एंड गर्ल्स चेस चैंपियनशिप के पहले चक्र में ओपन वर्ग में पहले बोर्ड पर लखनऊ के अबनीश पाल और गौतम बुद्ध नगर के अजय संतोष के बीच क्वीन पॉन ओपनिंग से खेल की शुरुआत हुई। अजय ने 23 चालों में अबनीश को मात देकर पूरे अंक हासिल किए। दूसरे बोर्ड पर सहारनपुर के श्रेयश राज और लखनऊ के अब्दुल अहद के खेला गया मुकाबला भी शानदार रहा। श्रेयश राज ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मात्र 24 चालों में अब्दुल को बाजी छोड़ने पर मजबूर कर पूरे अंक बटोरे। तीसरे बोर्ड पर लखनऊ की अदिति सिंह और कुशीनगर के रामानुज मिश्रा के बीच मुकाबला हुआ। अदिति के कमजोर खेल का फायदा रामानुज ने उठाया और अदिति को मात देकर पूरे अंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.