रांची, अगस्त 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। हिंदी साहित्य भारती की केंद्रीय निर्णायक समिति ने सर्वसम्मति से अजय राय को झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अजय राय की सक्रिय भागीदारी, संगठनात्मक क्षमता और साहित्य के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। हिंदी साहित्य भारती के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ रवींद्र शुक्ल ने कहा कि अजय राय के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश और अधिक सक्रिय होगी। हिंदी साहित्य के प्रसार-प्रचार को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि वे झारखंड की समृद्ध साहित्यिक और लोक-संस्कृति को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। डॉ अरुण सज्जन, राकेश कुमार, संजय सर्राफ, संजीव दत्ता, अभय पांडेय आदि ने अजय राय को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.