जहानाबाद, मार्च 23 -- अरवल, निज संवाददाता। जिला मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वाचनालय में अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर अरवल जिले के सहायक कोषागार प्राधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ अरवल इकाई का निर्वाचन कराया गया। निर्वाचन में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया एवं सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें अजय कुमार रजक एवं कुमार अमरेन्द्र ' बीच मतदान कराया गया। अजय कुमार रजक को अध्यक्ष पद पर विजई घोषित किया गया। वहीं सचिव पद पर तपसी राम, कोषाध्यक्ष पद पर बैजनाथ प्रसाद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। शांतिपूर्ण माहौल में अनुसूचित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.