धनबाद, मार्च 26 -- धनबाद। अजय दुबे को देवघर जिला कांग्रेस का पर्यवेक्षक बनाया गया है। हीरापुर, हटिया के रहने वाले अजय दुबे लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं। युवा कांग्रेस से लेकर कांग्रेस में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। वर्तमान में अजय दुबे प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने धनबाद लोकसभा तथा धनबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा है। उनके पर्यवेक्षक बनाए जाने पर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, एआईसीसी मेंबर मदन महतो, मनोज यादव आदि से खुशी का इजहार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.