लोहरदगा, जनवरी 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला नाई समाज एवं संयुक्त ठाकुर विकास मोर्चा झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कर्पूरी भवन नवाड़ीपाड़ा में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष उषा ठाकुर, विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रदेश कोषाध्यक्ष राजू ठाकुर, झारखंड प्रदेश सचिव जगत प्रकाश, विशिष्ट अतिथि चतरा के शिव शंकर ठाकुर, बालूमाथ के पंकज शास्त्री, गिरीडीह के रवि ठाकुर को पुष्प गुच्छ भेंट कर, फूल माला एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव अशोक कुमार ठाकुर ने किया। संयुक्त ठाकुर विकास मोर्चा झारखंड के अध्यक्ष उषा ठाकुर ने प्रदेश कमेटी का विस्तार करते हुए लोहरदगा जिला में भी कमेटी का विस्तार किया। जिसमें अजय ठाकुर को संयुक्त ठाकुर विकास मोर्चा लोहरदगा जिला...