मैनपुरी, जून 26 -- उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की जनपदीय कार्य समिति की बैठक में अजय झा सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय तालिबपुर को घिरोर ब्लॉक का संयोजक मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष गोविंद पांडेय ने बताया कि ब्लॉक घिरोर के अध्यक्ष शीलेश यादव के सेवानिवृत्त होने से उक्त पद रिक्त चल रहा था। इसके लिए महामंत्री राज किशोर यादव ने संयोजक और सहसंयोजक के पद पर नियुक्त करने का प्रस्ताव दिया। जनपदीय कार्य समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करते हुए अजय झा को संयोजक और दीपक वर्मा को सहसंयोजक के रूप में नियुक्त किया। मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया। इस दौरान मनोनीत पदाधिकारियों ने कहा कि वह शिक्षा व शिक्षक हित में अपने दायित्वों का पूर्ण मनोयोग से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.