मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, वसं। कबड्डी में तिरहुत ने एक बार फिर सूबे में परचम लहराया है। कांटी के अजय कुमार और सीतामढ़ी के गोविंद कुमार की जोड़ी ने राष्ट्रीय स्कूल कबड्डी में बिहार को गौरव दिलाया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 6 से 9 जनवरी तक आयोजित अंडर-14 राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार टीम का हिस्सा बनकर दमदार प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ को 50 प्वाइंट और बिहार को 47 प्वाइंट प्राप्त हुए। जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अजय और गोविंद की जोड़ी के उत्कृष्ट रेड से बिहार टीम का प्वाइंट 47 तक पहुंच गया। समय समाप्त होने के कारण बिहार को उपविजेता की ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। इस उपलब्धि पर बिहार कबड्डी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह एवं सचिव विपुल कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, मुजफ्फरपुर कबड्डी सं...