वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी। फर्नीचर एवं फर्नीशिंग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का चुनाव और पदग्रहण रविवार को हुआ। तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला में हुए आयोजन में अजय गुप्ता ने अध्यक्ष, रमेश यादव ने महामंत्री, दिलीप गुप्ता ने कोषाध्यक्ष और प्रकाश सोनेजा ने प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली। चुनाव अधिकारी राजेश अग्रवाल, डॉ. यादवेन्द्र सिंह ने परिणाम की घोषणा किया। चुनाव में जंगमबाडी, मलदहिया, सुन्दरपुर, अंधरापुल, चितईपुर, भोजूबीर से आए 139 व्यापारियों ने मतदान किया। इस दौरान संरक्षक अजय जायसवाल ,प्रमोद यादव, अरुण रस्तोगी, नरेंद्र गर्ग, संजय अरोड़ा, दिलीप गुप्ता, राजकुमार यादव, अश्वनी जायसवाल, तनवीर सिद्धकी, राजकुमार, उपेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...