बोकारो, फरवरी 11 -- कसमार, प्रतिनिधि । कसमार प्रखंड के अजया (बगदा) स्थित शिव मंदिर परिसर में श्री श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर की स्थापना के तृतीय वार्षिक उत्सव सह यज्ञ एवं राम कथा के आयोजन की औपचारिक शुरुआत मंगलवार को भूमि पूजन और ध्वजारोहण के साथ हुई। आचार्य अशोक पांडेय तथा गजेंद्र तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान से पूजा-अनुष्ठान कराया। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 18 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा। पहले दिन 18 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ पंचांग पूजन, आचार्य पूजन, मंडप पूजन, मंडप प्रवेश एवं आरती के बाद संध्या सात बजे से मानस प्रवचन होगा। दूसरे दिन 19 फरवरी को वेदी पूजन, वेदी प्रतिष्ठा, वेद पूजन, अग्नि स्थापना, हवन, आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ रात्रि में मानस प्रवचन आयोजित किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.