बोकारो, दिसम्बर 16 -- खेतको। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत खेतको गांव से जियारिन सोमवार को अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुए। बस की रवानगी करने के लिए सभी खेतको करबला मैदान पहुंचे। यहां से तीन बसों की रवानगी की गई। सभी बस एक साथ निकले। नारे तकबीर की आवाज के साथ जायरीन को विदाई की गई। पेटरवार प्रखंड के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, अंजुमन सदर तनवीरूल कमर, सेक्रेट्री शमशेर आलम, गुलाम मुस्तफा, हाफिज मुजफ्फर, मो मुख्तार अंसारी, मनव्वर अंसारी, मोईन, रफाकत, नसीम अख्तर आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...