अजमेर, दिसम्बर 9 -- ब्यावर के बिजयनगर इलाके में मंगलवार तड़के एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई, जहां पुलिस की गाड़ी 112 के ड्राइवर को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। हमले में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके सीने में फंस गई है। घायल ड्राइवर को अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टर उसकी सर्जरी कर रहे हैं। घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे हैं। घायल ड्राइवर की पहचान बिजयनगर निवासी सीताराम गुर्जर (31) के रूप में हुई है, जो पिछले दो साल से बिजयनगर थाना क्षेत्र में 112 नंबर की पुलिस गाड़ी में संविदा ड्राइवर के रूप में तैनात है। घटना मंगलवार सुबह लगभग 3:45 बजे की बताई जा रही है। ड्राइवर सीताराम ने बताया कि वह सुबह डीओ गोपीराम को रूम पर छोड़कर वापस थाने जा रहा था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.