मैनपुरी, अगस्त 10 -- मैनपुरी। घिरोर मैनपुरी मार्ग पर शनिवार की देर रात कन्नौज डिपो की बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क पर ही पलट गई। बस में 70 यात्री सवार थे। जिसमें से 18 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक गंभीर रूप से घायल महिला को सैफई अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना शनिवार रात 10 बजे की है। कन्नौज डिपो की रोडवेज बस लखनऊ से मैनपुरी मथुरा होकर अजमेर जा रही थी। थाना दन्नाहार से लगभग 600 मीटर पहले बस मैनपुरी की तरफ अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस पलटते ही तेज धमाका हुआ और चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस के साथ मिलकर रोडवेज बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। मौके पर दन्नाहार पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.