लखनऊ, फरवरी 7 -- कई शहरों में खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को विमानों का संचालन फिर गड़बड़ा गया। अजमेर जाने वाली फ्लाइट निरस्त हो गई। इसके अलावा करीब छह उड़ानें तय समय से लेट रहीं। लखनऊ से अजमेर (किशनगढ़) की फ्लाइट दिन में 14:20 बजे उड़ान भरती है। यह फ्लाइट तकनीकी कारणों से निरस्त कर दी गई। हैदराबाद से लखनऊ आने वाली 6ई 729 और दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 1119 लेट रही। लखनऊ से बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट एफडी 146 तकनीकी कारणों से लेट हुई। इसके अलावा बेंगलुरु और मुम्बई की फ्लाइटें भी अलग अलग कारणों से लेट हुईं। बाली पहुंचने पर पता चला लगेज लखनऊ छूटा कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए लखनऊ से इंडोनेशिया के बाली जाने वाले एक यात्री का लगेज पहुंचा ही नहीं। सोशल मीडिया पर यात्री ऋषभ ने अपनी परेशानी बताने के साथ नाराजगी जताई है। या...