चित्रकूट, फरवरी 5 -- चित्रकूट। संवाददाता बदलते दौर में जहां शादियों में लग्जरी कारें, घोड़े और महंगे काफिले शान बन चुके हैं, वहीं चित्रकूट के लोढ़वारा गांव में एक शादी ऐसी भी हुई जिसने लोगों को बीते जमाने की याद दिला दी। बुधवार शाम जब दूल्हा अंकित बैलगाड़ी में सवार होकर अपनी बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पहुंचा तो गांव में मानो उत्सव का अलग ही रंग छा गया। सादगी से भरी इस अनोखी बारात को देखकर लोग हैरान रह गए और स्वागत में फूलों की बारिश कर दी। लोढ़वारा गांव की यह शादी अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यह बारात सिर्फ एक शादी नहीं बल्कि अपनी जड़ों से जुड़ने का संदेश है। गुब्बारों से सजी बैलगाड़ियां, डीजे बजा न बैंड करीब एक दर्जन बैलगाड़ियां मंगवाई गईं, जिन्हें गुब्बारों और सजावट से दुल्हन की डोली की तरह तैयार किया गया। डी...