लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- होली के त्यौहार को देखते हुए क्षेत्रीय चीनी मिल अजबापुर ने 25 फरवरी से तीन मार्च 2025 तक खरीदे गये 9.87 लाख कुंतल गन्ने का 36.26 करोड़ रूपये का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है। जिससे लगभग 16000 किसान लाभान्वित हुए हैं। यह जानकारी देते हुए इकाई प्रमुख प्रभात कुमार सिंह ने बताया की किसानों का त्यौहार होली को ध्यान में रखते हुए 3 मार्च तक का भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया गया है। बसंतकाल में गन्ना बुवाई के लिए उन्नतशील गन्ना प्रजातियां को. 0118, को.15023 एवं को.शा. 13235 को प्राथमिकता के आधार पर बुवाई करने का भी अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.