देहरादून, फरवरी 17 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अजबपुर कलां स्थित शांति विहार कॉलोनी में दिन दहाड़े बंद घर में चोरी हो गई। तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस मुकदमा दर्ज किया है। विजय सिंह पटवाल का मकान शांत विहार कॉलोनी फेस दो लेन तीन, अजबपुर कलां में है। बीते शनिवार दोपहर उन्होंने आवास का ताला लगाया। पत्नी को साथ लेकर सहस्रधारा रोड पर रहने वाली अपने बेटियों से मिलने चले गए। उसकी दिन रात करीब आठ बजे वापस लौटे। इस दौरान घर के अंदर प्रवेश किया तो होश उड़ गए। घर के कमरों का सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। लॉकर टूटे थे। घर में चेक किया तो चोर करीब 35 हजार रुपये नगदी, 400 ग्राम चांदी के सिक्के और अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का केस ...